जयपुर , अगस्त 30 -- राजस्थान की उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात में उनके महिला सशक्तिकरण और विरासत संरक्षण पर विचारों को प्रेरणादायी बताया हैं।
श्रीमती दिया कुमारी रविवार को श्री मोदी के 'मन की बात' कार्यक्रम 137वें संस्करण को सुना और इस अवसर पर कहा कि कार्यक्रम में प्रधानमंत्री ने महिला सशक्तिकरण, देश के गौरवशाली इतिहास एवं विरासत के संरक्षण, नवाचार और जनभागीदारी जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर अपने विचार साझा किये।
उन्होंने 'मन की बात' को देशवासियों को राष्ट्र निर्माण के संकल्प से जोड़ने और जनभागीदारी की शक्ति को नई दिशा देने वाला सशक्त माध्यम बताते हुए कहा कि प्रधानमंत्री का यह कार्यक्रम देश के विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य कर रहे लोगों और समाज के सकारात्मक प्रयासों को सामने लाने के साथ नागरिकों को प्रेरित करता है।
उन्होंने कहा कि महिला सशक्तिकरण, हमारी ऐतिहासिक विरासत के संरक्षण, नवाचार और जनभागीदारी जैसे विषय देश के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। 'मन की बात' के माध्यम से प्रधानमंत्री इन विषयों को जन-जन तक पहुंचाकर समाज को राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित कर रहे हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित