कुर्नूल , सितंबर 6 -- आंध्र प्रदेश के कुर्नूल जिले के अदौनी कस्बे में राज्य सड़क परिवहन निगम बस स्टैंड परिसर में काम कर रही एक महिला सफाई कर्मचारी पर अज्ञात बदमाशों ने पेट्रोल छिड़क कर आग लगा दी। इस हमले में महिला गंभीर रूप से झुलस गई। उसे तुरंत स्थानीय सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहाँ उसकी स्थिति अत्यंत नाजुक बनी हुई है।
पुलिस के अनुसार, रविवार को सफाई कर्मचारियों का एक समूह एपीएसआरटीसी बस स्टैंड परिसर में सफाई का काम कर रहा था। इसी दौरान दो अज्ञात बदमाशों ने 37 वर्षीय महिला कर्मचारी नरसम्मा पर अचानक पेट्रोल डाला और आग लगा दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित