अलवर , अप्रैल 17 -- राजस्थान में खैरथल तिजारा जिले के भिवाड़ी के कहरानी स्थित रिलैक्सो की दूसरी फुटवियर लिमिटेड फेक्ट्री में शुक्रवार को हालात अचानक तनावपूर्ण हो गए, जब महिला श्रमिकों ने कंपनी स्टाफ और ठेकेदार पर लाठी-डंडों से मारपीट का गंभीर आरोप लगाया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार विवाद के दौरान एक महिला श्रमिक के साथ मारपीट की जा रही थी, जिसे मौके पर पहुंची भिवाड़ी पुलिस ने हस्तक्षेप कर बचाया। घटना के बाद आक्रोशित महिला कर्मचारियों ने कंपनी प्रबंधन पर शोषण और दुर्व्यवहार के आरोप लगाए, जिससे माहौल और गरमा गया। स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए कंपनी के द्वार पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित