अलवर , अगस्त 25 -- राजस्थान में अलवर जिले के नौगांवा थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक महिलापर तलवार से जानलेवा हमला करने के मामले में वांछित लंबे समय से फरार 10 हजार रुपये के इनामी आरोपी को जैसलमेर में गिरफ्तार किया है।
थाना प्रभारी हरदयाल सिंह ने मंगलवार को बताया कि आरोपी अजयपाल अपनी गिरफ्तारी के डर से जैसलमेर में छिपकर रह रहा था। पुलिस टीम ने तकनीकी एवं आसूचना तंत्र की मदद से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
उन्होंने बताया कि 22 जुलाई 2026 को पीड़ित महिला परिवार की अन्य महिलाओं के साथ खेतों की ओर जा रही थी। इसी दौरान आरोपियों ने पूर्व नियोजित तरीके से हथियारों से लैस होकर उन पर हमला कर दिया। हमले में कई महिलाओं को गंभीर चोटें आयीं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित