भरतपुर , मार्च 18 -- राजस्थान में भरतपुर के रुदावल थाना क्षेत्र में रसीलपुर गांव में बुधवार को बर्तन बेचने के बहाने आये चार बदमाश एक महिला को नशीला पदार्थ सुंघाने के बाद 14 हजार रुपए लेकर फरार हो गए।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि गांव में लगे एक सीसीटीवी में मोटर साइकिल पर सवार दो बदमाश कैद हुए हैं जिनकी पुलिस तलाश कर रही है। बताया गया कि दो मोटर साइकिल पर सवार चार बदमाशों ने बर्तन बेचने के बहाने आवाज लगाकर घर पर अकेली खाना बना रही गुड्डी को बाहर बुलाया।
पुलिस ने बताया कि इसके बाद चारों बदमाश घर के अंदर घुसकर बर्तन दिखाने लगे। बदमाशों ने इसी दौरान गुड्डी को नशीला पदार्थ सुंघा दिया जिसके बाद घर में रखे रुपए मंगाने पर गुड्डी ने 14 हजार रुपए निकाल कर उन्हें दे दिए। होश आने पर गुड्डी ने अपने पति सतीश को फोन करके घटना के बारे में बताया। इसके बाद पुलिस को घटना की सूचना दी गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित