भरतपुर , सितम्बर 25 -- राजस्थान में भरतपुर में संभाग स्तरीय आरबीएम अस्पताल में इलाज के दौरान एक महिलाकी मौत हो जाने पर शुक्रवार को परिजनों ने मृतका के शव के साथ अस्पताल परिसर में धरना देते हुए प्रदर्शन किया।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि परिजनों द्वारा अस्पताल प्रशासन और चिकित्सकों पर घोर लापरवाही का आरोप लगाते किये गये प्रदर्शन की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और समझाकर मामला शांत कराने के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए अस्पतालके शव गृह में रखवा दिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार हिंगोली (कुम्हेर) निवासी प्रियंका को बुखार होने के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया था। 23 सितंबर को प्रियंका को भर्ती कराते समय दो घंटे तक कोई बिस्तर भी उपलब्ध नहीं कराया गया। इस दौरान दो दिनों तक उसकी तबियत लगातार बिगड़ने के बावजूद उसे उच्च स्वास्थ्य केंद्र नहीं भेजा गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित