समस्तीपुर , अक्टूबर 30 -- बिहार में समस्तीपुर जिले के खानपुर थाना क्षेत्र में एक महिला की मांग में जबरन सिंदूर डालने के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी कुंदन कुमार को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस से आज मिली जानकारी के अनुसार गिरफ्तार आरोपी की पहचान खानपुर थाना क्षेत्र के मसीना गांव निवासी कुंदन कुमार (22) के रूप में हुई है। उसे बेगूसराय जिले के खोदावनपुर से गिरफ्तार किया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, घटना का वीडियो 29 अक्टूबर को सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। वायरल वीडियो में एक युवक साड़ी पहनी महिला की मांग में जबरन सिंदूर डालते हुए दिखाई दे रहा है। इस दौरान मौके पर कई अन्य ग्रामीण भी मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित