नयी दिल्ली , मार्च 18 -- देश की महिला किसानों को सशक्त बनाने और कृषि क्षेत्र में उनकी भागीदारी बढ़ाने के उद्देश्य से एग्रीकल्चर इंश्योरेंस कंपनी ऑफ इंडिया लिमिटेड (एआईसी) ने बुधवार को 'कृषि सखी' पहल की शुरुआत की।

यह पहल वर्ष 2026 को खाद्य एवं कृषि संगठन (एफएओ) द्वारा वर्ष की अंतरराष्ट्रीय महिला किसान ('इंटरनेशनल ईयर ऑफ द वुमन फार्मर') घोषित किए जाने के अनुरूप शुरू की गई है, जिसका लक्ष्य कृषि क्षेत्र में महिलाओं की भूमिका को पहचान देना और समावेशी विकास को बढ़ावा देना है।

एआईसी अनुसार, इस पहल के तहत मुख्यालय और क्षेत्रीय कार्यालयों में माहवार गतिविधियों की श्रृंखला आयोजित की जा रही है। इसका उद्देश्य महिला किसानों के बीच जागरूकता बढ़ाना, उन्हें कृषि और फसल बीमा योजनाओं से जोड़ना और उनके योगदान को सम्मान देना है।

जनवरी 2026 में इस पहल के बारे में जागरूकता फैलाने के लिए एक परिचयात्मक वीडियो जारी किया गया, जिसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर साझा किया गया।

एआईसी मुख्यालय में फरवरी में कर्मचारियों द्वारा एक वॉकाथॉन का आयोजन किया गया, जिसमें हैशटैग महिलाओं के लिये एआईसी अभियान के माध्यम से कृषि क्षेत्र में महिलाओं के प्रति एकजुटता और समर्थन का संदेश दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित