भरतपुर , मई 02 -- राजस्थान में भरतपुर में महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शनिवार को संसद में 543 सीटों पर महिला आरक्षण के समर्थन में प्रदर्शन करते हुए शहर के बिजली घर चौराहे पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का पुतला फूंका।

प्रदर्शन के दौरान महिला कांग्रेस की वक्ताओं ने वर्ष 2023 में ही पारित हुए महिला आरक्षण विधेयक को तीन वर्ष बाद आनन फानन में फिर लागू करने की मंशा पर सवाल उठाते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) 850 सीटों पर महिलाओं को आरक्षण दे रही है, जबकि कांग्रेस 543 सीटों पर आरक्षण का समर्थन करती है।

धरना प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस की महिला कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की। महिला कांग्रेस की पदाधिकारियों ने कहा कि भाजपा अब तक किसी महिला को अपनी पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष नहीं बना पायी, उस पार्टी को कांग्रेस या अन्य राजनीतिक दलों को महिला विरोधी कहने का कोई नैतिक अधिकार नहीं है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित