नयी दिल्ली , मार्च 26 -- महिला कांग्रेस अध्यक्ष अल्का लांबा ने गोवा, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में भारतीय जनता पार्टी पदाधिकारियों पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि इन सब के बावजूद पार्टी उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं कर रही है।
उन्होंने यहां गुरूवार को एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि गोवा में भाजपा पार्षद के बेटे पर कई नाबालिग लड़कियों के साथ सामूहिक बलात्कार और यौन उत्पीड़न के आरोप हैं, और यह घटनाएं पिछले तीन वर्षों से जारी थीं। उनका कहना था कि मामले में कार्रवाई तब हुई जब पीड़ित परिवारों ने विरोध प्रदर्शन किया। लांबा ने कर्नाटक के चर्चित मामले का जिक्र करते हुए प्रज्वल रेवन्ना पर लगे आरोपों को उठाया और आरोप लगाया कि नरेंद्र मोदी को जानकारी होने के बावजूद उनके समर्थन में प्रचार किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित