नयी दिल्ली , अप्रैल 27 -- महिला आरक्षण को तत्काल लागू करने की मांग को लेकर महिला कांग्रेस 28 अप्रैल को दिल्ली विधानसभा का घेराव करेगी।

महिला कांग्रेस के अनुसार संगठन की अध्यक्ष अलका लांबा के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं के शामिल होने की संभावना है।

संगठन की सूचना के अनुसार, प्रदर्शन का आयोजन सिविल लाइन्स मेट्रो स्टेशन के पास परमानंद अस्पताल के निकट सुबह 11 बजे किया जाएगा, जहां से कार्यकर्ता विधानसभा की ओर कूच करेंगे।

महिला कांग्रेस ने इसे महिला आरक्षण को शीघ्र लागू कराने के उद्देश्य से आयोजित महत्वपूर्ण आंदोलन बताया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित