, April 18 -- श्री मोदी ने देश की महिलाओं को उनके अधिकार देने का संकल्प लेते हुए कहा कि उनकी सरकार महिलाओं को हर स्थिति में उनका हक देकर रहेगी। उनका कहना था कि उनकी सरकार देश की आधी आबादी को न्याय देने के अपने संकल्प को जरूर पूरा करेगी।
श्री मोदी ने कहा कि उनकी सरकार महिलाओं के लिए 33 फ़ीसदी आरक्षण के उनके हक वाले विधेयक को पारित कराने में असफल रही है और विपक्षी दलों के महिला विरोधी रुख के कारण यह विधेयक पारित नहीं हो सका इसलिए वह देश की महिलाओं से इसके लिए क्षमा मांगते हैं।
उन्होंने कहा कि जब महिलाओं के अधिकार को छीना जा रहा था तो विपक्षी दल जश्न मना रहे थे और मेजें थपथपा रहे थे। नारी के स्वाभिमान और आत्म सम्मान पर इसे चोट पहुंच रही थी लेकिन वह जश्न मना रहे थे जिसे देश की नई कभी बर्दाश्त नहीं करेंगी। उनका कहना था कि कल जो कुछ भी हुआ है वह कांग्रेस और उसकी सहयोगी दलों की कारण हुआ है और 21वीं सदी की नारी देश की हर घटना पर नजर रखे हुए है। उनकी सरकार ने आधी आबादी को उनका हक देने का पवित्र काम किया था लेकिन विपक्ष ने इसमें रोड़ा लगाया और देश की महिलाओं को उनका हक नहीं देने दिया लेकिन उनकी सरकार महिलाओं को उनका हक देकर रहेगी।
प्रधानमंत्री ने कहा कि कई क्षेत्रीय दलों ने कांग्रेस के साथ मिलकर इस विधेयक का विरोध किया और इसे पारित नहीं होने दिया और इस तरह से कांग्रेस ने कई क्षेत्रीय दलों के भविष्य को भी चौपट करने का काम किया है।
उन्होंने समाजवादी पार्टी कांग्रेस तृणमूल कांग्रेस डीएमके पर महिला विरोधी होने का आरोप लगाया और कहा कि देश की आधी आबादी इन दलों को कभी माफ नहीं करेगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित