चित्तौड़गढ़ , अप्रैल 23 -- राजस्थान में कांग्रेस की संयोजिका पूर्व विधायक मनीषा पंवार ने कहा है कि केंद्र सरकार ने महिला आरक्षण पर झूठ एवं भ्रम फैलाया है।

श्रीमती पंवार ने आज यहां पत्रकारों से कहा कि केंद्र सरकार को पता था कि वर्ष 2011 की जनगणना के आधार पर सीटों का परिसीमन और फिर महिला आरक्षण को हम स्वीकार नहीं करेंगे, लेकिन महज चुनावों को देखते हुए राजनीतिक मंशा को ध्यान में रखकर बीच चुनावों में आधी रात को अधिसूचना जारी करके सत्र बुलाया और हमसे सहमति नहीं बनाई । जब विधेयक पारित नहीं हुआ तो अब इसका ठीकरा कांग्रेस के ऊपर फोड़ रहे हैं।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा ही राजनीति में महिलाओं को आगे बढाया और इसी के चलते वर्ष 2010 में हमने महिला आरक्षण विधेयक को राज्यसभा में पारित करवा दिया था। हम वर्तमान सीटों पर ही महिला आरक्षण लागू करने के लिए आगामी दिनों में संसद से सड़क तक संघर्ष करेंगे।

इस दौरान कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रमोद सिसोदिया और महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष यशोदा पुरोहित ने भी इस विषय पर अपनी बात रखी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित