भरतपुर , मार्च 04 -- राजस्थान में भरतपुर सहित कई राज्यों में महिलाओं को सम्मोहित करके जेवरात चोरी करने वाले अन्तर्राज्यीय गिरोह के मुख्य अपराधी को कोतवाली पुलिस ने उत्तरप्रदेश के जिला कारागार एटा से गिरफ्तार किया है।
पुलिस सूत्रों ने बुधवार को बताया कि आरोपी की पहचान जितेन्द्र (34) के रूप में हुई है जाे उत्तर प्रदेश के ऐटा जिले के शिव ओमपुरी थाना क्षेत्र का निवासी है।
पुलिस ने बताया कि पिछले वर्ष 29 नवम्बर को एक महिला उत्तरासिंह से कुम्हेर गेट क्षेत्र में नशीला पदार्थ सुंघाकर सोने का हार (45 ग्राम), लर पैन्डल (20 ग्राम), झुमका (15 ग्राम) एवं एक अंगूठी (आठ ग्राम) लूट लिये गये थे। इस मामले में पुलिस को आरोपी की तलाश थी। आरोपी से उसके अन्य साथियों के बारे में पूछताछ की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित