नयी दिल्ली , जुलाई 31 -- दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शुक्रवार को कहा कि 'दिल्ली लक्ष्मी योजना' महिलाओं के सम्मान, आर्थिक सुरक्षा और आत्मनिर्भरता को नयी मजबूती देने वाली योजना है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि दिल्ली सरकार ने महिलाओं से किया गया अपना महत्वपूर्ण वादा अब धरातल पर उतार दिया है। 'दिल्ली लक्ष्मी योजना' महिलाओं के सम्मान, आर्थिक सुरक्षा और आत्मनिर्भरता को नयी मजबूती देने वाली योजना है। उन्होंने सभी पात्र महिलाओं से अपील की कि वे योजना के लिए आवेदन कर इसका लाभ उठायें। उन्होंने कहा कि योजना के तहत पात्र महिलाओं को प्रतिमाह 2,500 रुपये की वित्तीय सहायता प्रदान की जायेगी। वित्तीय वर्ष 2026-27 के बजट में इसके लिए 5,110 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है और इससे 17 लाख से अधिक महिलाओं को लाभ मिलने का अनुमान है। दिल्ली सरकार ने आवेदन प्रक्रिया को पूरी तरह ऑनलाइन और पारदर्शी बनाया है ताकि पात्र महिलाओं तक योजना का लाभ शीघ्र और सुगमता से पहुंच सके।
मुख्यमंत्री शनिवार को गीता कॉलोनी स्थित डीएम कार्यालय (पूर्व) में आयोजित विशेष कार्यक्रम में 'दिल्ली लक्ष्मी योजना' पोर्टल का शुभारंभ करेंगी। इसके साथ ही योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया भी शुरू हो जायेगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित