कुरुक्षेत्र , जून 12 -- हरियाणा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी महिलाओं के सम्मान, सुरक्षा और नेतृत्व को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है। कुरुक्षेत्र में आयोजित अभिनंदन समारोह को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता संगठन की रीढ़ है और उसके समर्पण व मेहनत के कारण भाजपा लगातार तीसरी बार सरकार बनाने में सफल हुई है।

उन्होंने कहा कि भाजपा का कार्यकर्ता अनुशासित होता है और तन, मन व धन से समाज, राष्ट्र तथा संगठन की सेवा करता है। भाजपा सत्ता के लिए नहीं, बल्कि सेवा के लिए राजनीति करती है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश के "प्रधान सेवक" और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रदेश के "मुख्य सेवक" के रूप में जनसेवा को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रहे हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित