तिराना (अल्बानिया) , फरवरी 28 -- भारतीय पहलवान सविता ने मुहामेट मालो 2026 रेसलिंग टूर्नामेंट में महिलाओं की 62 किग्रा फ्रीस्टाइल कैटेगरी में कांस्य पदक जीता। शुक्रवार को खेले गये मुकाबले में अंडर 17 और अंडर 20 वर्ल्ड चैंपियन रह चुकी 20 वर्षीय भारतीय पहलवान सविता ने यूडब्ल्यूडब्ल्यू रैंकिंग सीरीज स्पर्धा में अपना पहला पोडियम अमेरिका की 2025 जाग्रेब ओपन चैंपियन अडाउगो न्वाचुक्वू पर 7-5 से करीबी जीत के साथ पक्का किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित