वायनाड (केरल) , सितंबर 22 -- कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने बिहार के जमुई में छात्रा के साथ हुई घटना को लेकर महिलाओं की सुरक्षा पर चिंता जताते हुए कहा है कि यदि सड़कों पर महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित नहीं हो सकती तो बड़ी-बड़ी योजनाओं और कार्यक्रमों की बात करने का कोई मतलब नहीं है।

श्रीमती गांधी ने मंगलवार को अपने संसदीय क्षेत्र केरल के वायनॉड में पत्रकारों के सवालों पर कहा कि महिलाओं के खिलाफ अपराध और हिंसा की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं और महिलाएं खुद को असुरक्षित महसूस कर रही हैं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकारों और विशेष रूप से केंद्र सरकार को इस बात पर विचार करना चाहिए कि महिलाओं को सुरक्षित कैसे महसूस कराया जाए।

उन्होंने कहा कि सड़कों पर महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करना जरूरी है और जब यह भी सुनिश्चित नहीं किया जा सकता है तो बड़ी योजनाओं और कार्यक्रमों की बात करने का कोई मतलब नहीं है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित