महासमुंद , अप्रैल 17 -- छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में पुलिस ने विभिन्न थानों में दर्ज 18 प्रकरणों में जब्त कुल 999.200 किलोग्राम गांजा का नष्ट कर दिया। यह कार्रवाई जिला स्तरीय मादक पदार्थ निपटान समितिकी अनुशंसा पर की गयी।

आधिकारिक जानकारी के अनुसार जब्त गांजे को बेलसोण्डा स्थित बालाजी पावर प्लांट में नष्ट किया गया। नष्टीकरण की गई मादक सामग्री की अनुमानित बाजार कीमत पांच करोड़ चार लाख 23 हजार रुपये आंकी गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित