महासमुंद , अक्टूबर 22 -- छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में पटवारी संघ की अनिश्चितकालीन हड़ताल के कारण राजस्व संबंधी कामकाज प्रभावित हो रहा है। तीन सूत्रीय मांगों को लेकर पटवारी 13 अक्टूबर से हड़ताल पर हैं। इसके कारण आय, जाति प्रमाण पत्र सहित अन्य राजस्व कार्यों में देरी हो रही है। आगामी धान खरीदी की तैयारियों पर भी हड़ताल का असर पड़ने की आशंका जताई जा रही है।
पटवारी संघ का आरोप है कि पीवी एप में आ रही व्यावहारिक समस्याओं का निराकरण करने के बजाय पटवारियों के खिलाफ दमनात्मक कार्रवाई की जा रही है। संघ ने इसे अनुचित बताते हुए समस्याओं का समाधान करने और कार्रवाई पर रोक लगाने की गुरुवार को मांग की है।
संघ की प्रमुख मांगों में पीवी एप की व्यावहारिक समस्याओं का निराकरण, पटवारियों के खिलाफ की जा रही दमनात्मक कार्रवाई पर रोक, लंबे समय से लंबित वेतन विसंगति का समाधान तथा पदोन्नति शामिल हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित