महासमुंद , अक्टूबर 04 -- छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले के बागबाहरा वन परिक्षेत्र के ग्राम झिटकी में शनिवार देर रात एक तेंदुए ने घर में घुसकर परिवार के छह लोगों पर हमला कर उन्हें घायल कर दिया। घायलों में चार पुरुष और दो महिलाएं शामिल हैं, जिनमें तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है।

रविवार को प्राप्त जानकारी के अनुसार यादव परिवार की उत्तरी बाई देर रात बाथरूम जाने के लिए घर से बाहर निकली थीं। इसी दौरान वहां मौजूद तेंदुए ने उन पर हमला कर दिया। इसके बाद तेंदुआ घर के अंदर घुस गया और परिवार के अन्य सदस्यों पर भी हमला कर दिया।

अचानक हुए हमले के बावजूद परिवार के सदस्यों ने हिम्मत दिखाते हुए तेंदुए को घर के एक कमरे में बंद कर दिया। घटना की सूचना मिलने के बाद डायल-112 की टीम मौके पर पहुंची और सभी छह घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बागबाहरा ले जाया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित