महासमुंद , मई 23 -- छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में अपराधों की वैज्ञानिक जांच को मजबूत बनाने के उद्देश्य से शनिवार को पुलिस लाइन परिसर में एफएसएल मोबाइल यूनिट (फोरेंसिक वैन) का शुभारंभ किया गया। सांसद रूपकुमारी चौधरी और कलेक्टर विनय कुमार लगेंह ने फोरेंसिक वैन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि यह मोबाइल यूनिट अपराध स्थल पर तत्काल पहुंचकर वैज्ञानिक साक्ष्य एकत्रित करने, जांच अधिकारियों को तकनीकी सहायता उपलब्ध कराने तथा महत्वपूर्ण सबूतों को नष्ट होने से बचाने में सहायक होगी।
फोरेंसिक वैन में क्राइम सीन इन्वेस्टिगेशन किट, डिजिटल एवं साइबर फोरेंसिक उपकरण, फोरेंसिक लाइट सोर्स, प्रारंभिक स्पॉट टेस्ट किट, फोटोग्राफी एवं वीडियोग्राफी उपकरण, बुलेट टेस्टिंग किट सहित अत्याधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं।
सांसद रुपकुमारी चौधरी ने कहा कि इस मोबाइल यूनिट के माध्यम से पुलिस को अपराध के तुरंत बाद वैज्ञानिक साक्ष्य जुटाने में सहायता मिलेगी, जिससे अपराधियों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित हो सकेगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित