महासमुंद , सितंबर 30 -- छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले के ढोढरकसा उच्च विद्यालय में शिक्षकों की कमी को लेकर बुधवार को पालकों, ग्रामीणों एवं विद्यार्थियों ने भगतदेवरी में राष्ट्रीय राजमार्ग-53 पर चक्काजाम कर दिया। करीब एक घंटे तक चले प्रदर्शन के कारण राजमार्ग के दोनों ओर वाहनों की कतार लग गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार ढोढरकसा उच्च न्यायालय में गणित, अंग्रेजी और कला विषय के शिक्षकों की नियुक्ति की मांग ग्रामीण, पालक और विद्यार्थी काफी समय से कर रहे हैं। स्कूल में कक्षा नौवीं और दसवीं में कुल 32 विद्यार्थी अध्ययनरत हैं।
शिक्षकों की व्यवस्था नहीं होने से नाराज ग्रामीणों और पालकों ने स्कूल में पिछले 11 दिनों से तालाबंदी कर रखी थी। उन्होंने प्रशासन को 29 सितंबर तक शिक्षकों की व्यवस्था करने का अल्टीमेटम भी दिया था। निर्धारित अवधि में मांग पूरी नहीं होने पर बुधवार को ग्रामीणों, पालकों और विद्यार्थियों ने भगतदेवरी पहुंचकर राष्ट्रीय राजमार्ग-53 पर चक्काजाम कर दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित