उज्जैन , मार्च 26 -- चैत्र माह की महाष्टमी के अवसर पर उज्जैन स्थित 24 खंभा माता मंदिर में विश्व शांति, वैभव, सुख-समृद्धि और जनकल्याण की कामना के साथ विशेष पूजन-अर्चन किया गया।

अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष रविंद्र पुरी महाराज सहित संतों और महामंडलेश्वरों ने मंदिर में विधि-विधान से पूजा कर देश और प्रदेश की जनता के स्वास्थ्य और खुशहाली की प्रार्थना की।

सम्राट विक्रमादित्य की परंपरा का निर्वहन करते हुए 24 खंभा माता स्थित महामाया एवं महालया माता मंदिर में मदिरा की धार अर्पित की गई। यह परंपरा दोनों नवरात्रि में विशेष रूप से निभाई जाती है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित