नयी दिल्ली , फरवरी 25 -- महाराष्ट्र सरकार ने पिछले महीने एक विमान दुर्घटना में उपमुख्यमंत्री अजीत पवार के निधन की केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) से जांच की मांग करते हुए औपचारिक रूप से गृह मंत्री अमित शाह से संपर्क किया है।
मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने मुंबई में मीडिया से बात करते हुए कहा कि महायुति सरकार इस मामले में पूरी पारदर्शिता सुनिश्चित करने और इस दुखद घटना के संबंध में किसी भी सवाल का जवाब न छोड़ने के लिए प्रतिबद्ध है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित