मुंबई , मार्च 16 -- राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (अजीत पवार गुट) के एमएलसी अमोल मितकरी ने सोमवार को कहा कि महाराष्ट्र विधानसभा के मौजूदा सत्र में पूर्व उपमुख्यमंत्री अजीत पवार के निधन पर चर्चा होने की उम्मीदों के बावजूद सदन में इस मुद्दे पर अभी तक कोई चर्चा नहीं हुई है।
श्री मितकरी ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के माध्यम से इस देरी पर दुख और निराशा व्यक्त की। उन्होंने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि एक नेता जिसने अपना जीवन आम आदमी के लिए न्याय की लड़ाई लड़ते हुए बिताया, उसे स्वयं न्याय नहीं मिल रहा है। उन्होंने सवाल उठाया कि क्या कोई "अदृश्य शक्ति" इस मुद्दे को विधानसभा में उठने से रोक रही है। उन्होंने यह भी पूछा कि क्या सरकार "सो रही है" और मांग की कि दुर्घटना के पीछे की सच्चाई जनता के सामने लाई जाए और जिम्मेदारी तय की जाए।
श्री मितकरी और राकांपा (शरद पवार गुट) के विधायक रोहित पवार ने पहले भी संकेत दिया था कि यह दुर्घटना महज एक हादसा नहीं हो सकती है और इसमें किसी साजिश का हाथ हो सकता है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित