जलगांव , अक्टूबर 16 -- महाराष्ट्र के जलगांव जिले में गुरुवार अपराह्न जामनेर-बोदवद रोड पर एक मोटरसाइकिल के ट्रक से टकरा जाने से एक ही परिवार के छह लोगों की मौत हो गई। मृतकों में तीन बच्चे और तीन महीने का एक शिशु भी शामिल है।
यह हादसा कल दोपहर करीब 3:30 बजे मालदा बड़ी फाटा पेट्रोल पंप के पास हुआ। मृतक मध्य प्रदेश के बुरहानपुर जिले के मालची टांडा के रहने वाले थे और खेती-मजदूरी का काम करते थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित