मुंबई , अप्रैल 01 -- महाराष्ट्र में युवा कांग्रेस अध्यक्ष शिवराज मोरे ने बुधवार को राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब की मंज़ूरी मिलने के बाद प्रदेश इकाई की नयी कार्यकारिणी समिति की घोषणा की।
इस 126-सदस्यीय कार्यकारिणी समिति में श्री अनिकेत नवले और अक्षय जैन को कोषाध्यक्ष, श्री प्रवीण कुमार बिरादर को संगठन महासचिव, और श्री विवेक गावंडे को प्रशासनिक महासचिव बनाया गया है। इसके अलावा, सर्वश्री तनवीर विद्रोही, प्रशांत ओगाले, प्रथमेश अबनावे, कपिल धोके, अनुराग भोयर, आमेर अब्दुल सलीम, दीप्तेश परब और अफ़रीन हुसैन को उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इसके साथ ही, 44 महासचिव और 74 राज्य सचिव भी नियुक्त किए गए हैं।
उल्लेखनीय है कि कार्यकारी समिति ने आम पृष्ठभूमि से आने वाले ऐसे युवाओं और महिलाओं को अवसर दिए हैं, जिनकी कोई राजनीतिक पृष्ठभूमि नहीं है। उन ज़मीनी स्तर के कार्यकर्ताओं को प्राथमिकता दी गई है, जिन्होंने संगठन के लिए लगातार काम किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित