बुलढाणा , जून 26 -- महाराष्ट्र के बुलढाणा जिले में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने महिला एवं बाल विकास विभाग के एक अधिकारी और एक अनुबंध कर्मचारी को 24,000 रुपये की घूस मांगने और उसकी पहली किस्त के रूप में 12,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है।

अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। आरोपियों की पहचान मलकापुर में तैनात और संग्रामपुर का अतिरिक्त प्रभार संभाल रहे संरक्षण अधिकारी तुषार रमेश राणे और अनुबंध कर्मचारी जगन्नाथ तुकाराम भिवाते के रूप में हुई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित