Disquiet among Shinde Sena ministers amidst move to reshuffle Maha cabinetमुंबई , मई 20 -- महाराष्ट्र में मंत्रिमंडल में फेरबदल या विस्तार की कवायद के बीच उप मुख्यमंंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना के मंत्री इस बात को लेकर चिंतित हैं कि उन्हें राज्य कैबिनेट से हटाया जा सकता है।
सूत्रों के मुताबिक श्री शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना के जिन मंत्रियों का प्रदर्शन असंतोषजनक रहा है, साथ ही जिन मंत्रियों ने मीडियाकर्मियों के सामने विवादित बयान दिए हैं, और इसके अलावा जो मंत्री अपनी बेबाकी के लिए जाने जाते हैं, उन्हें प्रस्तावित मंत्रिमंडल फेरबदल या विस्तार के बाद बिना किसी विभाग (पोर्टफोलियो) के रहना पड़ सकता है। सूत्रों ने बताया कि श्री शिंदे इस समय दिल्ली में हैं, जहाँ वे केंद्रीय मंत्री अमित शाह से मुलाकात करेंगे। इस मुलाकात का मकसद प्रस्तावित मंत्रिमंडल या विस्तार के लिए उनकी मंज़ूरी लेना है, और यह तय करना है कि किन मंत्रियों को हटाया जाए या किन्हें दूसरे विभाग सौंपे जाएं।
इससे पहले श्री शिंदे ने कहा था, " ढाई साल का कार्यकाल पूरा होने के बाद दूसरों को भी सरकार और मंत्रिमंडल में काम करने का अवसर दिया जाएगा।" महायुति सरकार का ढाई साल का कार्यकाल अब पूरा हो चुका है। श्री शिंदे ने खुले तौर पर कहा था कि जिन मंत्रियों का प्रदर्शन उम्मीद के मुताबिक नहीं है, उन्हें मीडिया से बात करते समय सावधानी बरतनी चाहिए। कुछ मंत्रियों को को तो प्रदर्शन में सुधार करने के लिए सीधे तौर पर चेतावनी भी दी गयी थी। कुछ स्थानीय नेताओं और जनता ने भी कुछ मंत्रियों के खिलाफ शिकायतें दर्ज करायी हैं, जिसके चलते उनके प्रदर्शन की रिपोर्ट खराब बताई जा रही है।
Mumbai, May 20 (UNI) Ministers belonging to the Deputy CM Eknath Shinde-led Shiv Sena are worried about being dropped from the state cabinet as there are moves to reshuffle or even expand the Maharashtra state cabinet, sources said.According to sources, ministers belonging to the Shinde-led Sena whose performance has been unsatisfactory as well as ministers who made embarrassing statements to media persons, besides ministers who are known to be outspoken, are likely to find themselves without any portfolio, after the proposed cabinet reshuffle or expansion. Sources said that Deputy CM Eknath Shinde is presently in Delhi to meet union Minister Amit Shah in order to get his approval for the proposed cabinet reshuffle or expansion, and about which ministers should be dropped or assigned other portfolios.Earlier, Deputy CM Chief Minister Shinde had announced that, "After the completion of the two-and-a-half year term, others will also be given the opportunity to work in the government and the cabinet". The two-and-a-half year term of the Mahayuti government has now arrived. Deputy Chief Minister Eknath Shinde had openly stated that ministers whose performance is not upto the mark must be careful while speaking to the media. Some were also given a direct warning to improve their performance. Some local leaders and the public have also filed complaints against some ministers due to which their performance reports are said to be poor.ऐसे मंत्रियों की सूची मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को सौंपी गयी है, जिन्होंने प्रस्तावित मंत्रिमंडल फेरबदल या विस्तार के लिए अपनी हरी झंडी दे दी है। सूत्रों ने बताया कि प्रस्तावित मंत्रिमंडल फेरबदल में सिर्फ़ राजनीतिक हिसाब-किताब के बजाय काम और काबिलियत पर ज़्यादा ध्यान दिया जाएगा।
इसी के तहत, उन मंत्रियों और नेताओं की सूची तैयार की गयी है, जिन्होंने बिना किसी वजह के मीडिया के सामने विवादित बयान दिए और पार्टी तथा सरकार को शर्मिंदा किया।
मंत्रियों के काम का एक रिपोर्ट कार्ड भी तैयार करके उपमुख्यमंत्री को दिया गया है, जो इसे दिल्ली ले गए हैं। जिन मंत्रियों का काम करने और फ़ाइलें आगे बढ़ाने की रफ़्तार धीमी रही है, उन्हें शायद एक और मौका दिया जा सकता है। इसके अलावा, नए और युवा विधायक, जो लंबे समय से इंतज़ार कर रहे हैं और जिनका पार्टी के लिए वफ़ादारी से काम करने का रिकॉर्ड रहा है, उन्हें मंत्री पद मिलने की संभावना है।
इस बीच श्री शिंदे के नेतृत्व वाले सेना के विधायक ( जो मंत्री पदों पर नज़र गड़ाए हुए हैं) उन्होंने लॉबिंग की कोशिशें शुरू कर दी हैं। सूत्रों ने बताया कि मंत्री बनने के इच्छुक नेता वरिष्ठ नेताओं से निजी तौर पर मिलकर उन्हें यह समझाने की कोशिश कर रहे हैं कि उनका रिकॉर्ड कितना अच्छा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित