सतारा (महाराष्ट्र) , मई 15 -- केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शुक्रवार को कहा कि महाराष्ट्र में प्याज के किसानों को राहत देने के लिए सरकार ने प्याज की तत्काल प्रभाव से सरकारी खरीद कराने का फैसला किया है।
राज्य के दौरे पर आये श्री चौहान ने यहां एक कार्यक्रम में कहा कि प्याज उगाने वाले किसान उत्पादन बढ़ने और पश्चिम एशिया की स्थिति से निर्यात पर असर के कारण प्रभावित हुए हैं। इन किसानों को राहत देने के लिए " आज से ही नाफेड के माध्यम से 12. 35 रुपये प्रति किलो की दर से प्याज की खरीदी शुरू कराने का निर्णय किया है।'उन्होंने भरोसा दिया कि सरकार किसानों को संकट में अकेला नहीं छोड़ेगी और खरीदी व्यवस्था को प्रभावी, पारदर्शी तथा व्यवस्थित बनाने पर बल दिया। उन्होंने अधिकारियों को सतर्क निगरानी रखने के निर्देश भी दिए, ताकि खरीदी प्रक्रिया सुचारु रहे और वास्तविक किसानों को उसका लाभ मिल सके।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित