नासिक , मई 27 -- महाराष्ट्र में नासिक-हरसुल सड़क के पास कश्यपी बांध में चार लोग डूब गए, जिनमें पति-पत्नी और दो बच्चे शामिल हैं।

हालाँकि, एक स्थानीय महिला की ओर से समय पर की गयी मदद के कारण इस घटना में दो साल की एक बच्ची को बचा लिया गया। मृतकों की पहचान सचिन कैलाश थोंबरे (32) के रूप में हुई है, जो नासिक में बसे एक सिविल इंजीनियर थे। उनकी गर्भवती पत्नी रोहिणी थोंबरे और उनके पड़ोसी दो भाई-बहन केतन अनिल पवार (16) और कौशल्या अनिल पवार (14) हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित