मुंबई, दो मई (वार्ता) महाराष्ट्र राज्य परिवहन निगम के किराए में की गई वृद्धि के बाद निजी बस ऑपरेटरों द्वारा टिकट की कीमतों में भारी बढ़ोतरी किए जाने से गर्मियों की छुट्टियों के दौरान यात्रा करना और अधिक महंगा हो गया है।
खबरों के अनुसार, निजी ट्रैवल कंपनियों ने किराए को सरकारी टिकट दरों के मुकाबले लगभग डेढ़ गुना तक बढ़ा दिया है, जिससे यात्रियों पर अतिरिक्त बोझ पड़ रहा है। वर्तमान में, पश्चिमी महाराष्ट्र और विदर्भ की ओर जाने वाले मार्गों पर निजी बसों की सबसे अधिक मांग देखी जा रही है।
हर साल परिवार मार्च की शुरुआत से ही गर्मियों की छुट्टियों और गृहनगर जाने की योजना बनाना शुरू कर देते हैं। हालांकि, रेलवे के टिकट आमतौर पर दो महीने पहले ही बुक हो जाते हैं, जबकि तत्काल बुकिंग की अनिश्चितता कई यात्रियों को निजी बसों की ओर रुख करने के लिए मजबूर करती है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित