मुंबई , फरवरी 23 -- महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने राज्य विधानसभा के बजट सत्र से पहले अपने अधीन प्रमुख विभागों का प्रभार अस्थायी रूप से अन्य मंत्रियों को सौंप दिया है।

आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी।

श्री शिंदे ने विधानसभा अध्यक्ष को पत्र लिखकर अपने इस निर्णय की जानकारी दी है।

लोक निर्माण विभाग मंत्री दादाजी भूसे को सौंपा गया है, जबकि शहरी विकास विभाग मंत्री उदय सामंत को दिया गया है। आवास विभाग का प्रभार अब मंत्री शंभूराज देसाई के पास रहेगा।

बजट सत्र से कुछ घंटे पहले उठाए गए इस कदम ने राजनीतिक गलियारों में अटकलों को जन्म दिया है।

महाराष्ट्र विधानसभा का बजट सत्र सोमवार को शुरू हुआ और 25 मार्च तक चलेगा। राज्य का बजट 6 मार्च को पेश किया जाना है।

विपक्ष द्वारा सत्र के दौरान कई अहम मुद्दों पर सरकार को घेरने की कोशिश की जा रही है। यह सत्र बिना किसी औपचारिक रूप से नियुक्त विपक्ष के नेता के आयोजित किया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित