अमरावती , अप्रैल 14 -- महाराष्ट्र में स्थानीय पुलिस ने 120 नाबालिग लड़कियों के आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित करने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस सूत्रों ने यह जानकारी दी है।

सूत्रों ने बताया कि इस युवक अयान अहमद तनवीर अहमद पर आरोप है कि उसने 120 नाबालिगों के अश्लील वीडियो बनाकर उसे सोशल मीडिया पर वायरल किया। पुलिस ने एक शिकायत के आधार पर मामला दर्ज किया और जांच शुरू की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित