हिंगोली , अक्टूबर 03 -- महाराष्ट्र के हिंगोली जिले में शनिवार सुबह 3.3 तीव्रता का हल्का भूकंप का झटका महसूस किया गया। इस घटना में फिलहाल किसी भी तरह के जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं है।
अधिकारियों के अनुसार, भूकंप के झटके सुबह लगभग 7:46 बजे दर्ज किए गए। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र से मिली जानकारी के मुताबिक, इस भूकंप का केंद्र हिंगोली जिले के औंढा नागनाथ तालुका स्थित गाधाला गांव के पास जमीन से लगभग सात किलोमीटर की गहराई में स्थित था।
हिंगोली क्षेत्र में सुबह 10 बजे तक केवल सवा दो घंटे के भीतर लगातार चार बार भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए। इसके अलावा, पड़ोसी नांदेड़ जिले में भी जमीन में तेज कंपन महसूस किया गया, जिससे लोगों में दहशत फैल गई और वे अपने घरों से बाहर निकल आए।
प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि भूकंप कम तीव्रता का था और इससे कोई क्षति नहीं हुई है। जिला प्रशासन स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है और नागरिकों से घबराने या अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित