नंदुरबार , अक्टूबर 23 -- महाराष्ट्र के नंदुरबार जिले के शाहदा तालुका के सतीपानी क्षेत्र में स्थानीय अपराध शाखा ने भांग की अवैध खेती के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है।

गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस निरीक्षक अभिषेक पाटिल के नेतृत्व में एक टीम ने भांग के खेत पर छापा मारा और करीब 492 किलोग्राम वजन के भांग के ताजे पौधे जब्त किये। इनकी अनुमानित बाजार कीमत 2.46 करोड़ रुपये बताई गयी है।

पुलिस ने अवैध खेती के मामले में आरोपी पिंट्या रोहिदास वालवी के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित