वाशिम , जून 14 -- महाराष्ट्र के वाशिम जिले में मेडिकल की तैयारी कर रहे एक छात्र ने कथित तौर पर अपने पिता के सामने ही बांध में कूदकर जान दे दी। पुलिस ने रविवार को इस घटना की जानकारी दी।
यह घटना शनिवार शाम को कारंजा-मनोरा मार्ग पर स्थित अदान बांध के पुल पर हुई। कारंजा तहसील के कुपती गांव का रहने वाला संचित सुभाष मुंडे (22 वर्ष) अपने पिता के साथ यात्रा कर रहा था, तभी उसने अचानक पानी में छलांग लगा दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित