भंडारा , अप्रैल 01 -- महाराष्ट्र के भंडारा जिले में पानी के गड्ढे में डूबने से दो बच्चों की मौत हो गयी।
पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, यह घटना मंगलवार को तुमसर तहसील के रोंघा गाँव में घटित हुई। मृतकों की पहचान चंद्रकांत रूपचंद कुंभारे (7) और समर्थ संजय उइके (6) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि ये बच्चे गाँव के पास बने एक छोटे से गड्ढे में नहाने गए थे, जिसमें पानी भरा हुआ था। काफी देर तक जब वे नहीं लौटे तक उनकी तलाश शुरू की गयी। पूरी रात उनकी तलाश की गयी, लेकिन उनका कोई सुराग नहीं मिला।
पुलिस ने बताया कि अगली सुबह उनके शव उसी छोटे गड्ढे में मिले। जैसे ही इस घटना का पता चला, गाँव वाले तुरंत मौके पर पहुँचे और अधिकारियों को इसकी सूचना दी। बच्चों को बचाने की कोशिशें की गईं, लेकिन जब तक उन्हें गड्ढे से बाहर निकाला गया, तब तक दोनों की मौत हो चुकी थी। पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित