नासिक , अप्रैल 03 -- महाराष्ट्र में नासिक जिले के सुरगाणा तालुका में शुक्रवार तड़के भूकंप के झटके महसूस किए गए।

पहला हल्का झटका सुबह करीब 5:29 बजे महसूस हुआ, जिसके बाद 5:30 बजे दूसरा और अधिक तीव्र झटका आया। स्थानीय लोगों के अनुसार, ये झटके लगभग चार से पांच सेकंड तक महसूस किए गए।

भूकंप का सबसे ज्यादा असर उंबरठान क्षेत्र के गांवों में देखा गया, जिनमें निंबरपाडा, दात्रीचापाडा, कोथुला, झरनीचापाडा, अलंगुन, खंडुडी, अंबाथा, लोलानी, खुंटविहिर, रगतविहिर, गुही (जांभुलपाडा), कृष्णानगर, सातखंब, जामुनमाथा, उदमाल, पालविहिर, केलीपाडा और पांगरणे शामिल हैं।

झटकों के दौरान कुछ घरों की दीवारें और चद्दर की छतें हिलने से निवासियों में दहशत फैल गई। अचानक आए इन झटकों से घबराकर कई लोग डर के मारे अपने घरों से बाहर निकल आए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित