चंद्रपुर , अप्रैल 12 -- महाराष्ट्र में चंद्रपुर जिले के कुछ इलाकों में हल्के भूकंप के झटके महसूस किए गए, जिससे स्थानीय निवासी कुछ समय के लिए घबरा गये।
राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र और राज्य आपदा प्रबंधन केंद्र की आधिकारिक जानकारी के अनुसार, शनिवार शाम 4:45 बजे ये झटके महसूस किये गये, जिसकी तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 3.4 थी।
इस भूकंप का केंद्र चंद्रपुर जिले की राजुरा तहसील के हरदोना गांव के पास बताया जा रहा है। हालांकि, भूकंप की तीव्रता कम होने के कारण जिले में कहीं से भी जान-माल के नुकसान की कोई खबर नहीं है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित