गोंदिया , मई 13 -- महाराष्ट्र के गोंदिया जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग पर रोड रेज का मामला सामने आया है। अधिकारियों ने आज बताया कि इस घटना में वाहनों के आपस में हल्का सी टक्कर होने को लेकर हुए विवाद के बाद सीमा सुरक्षा सुरक्षा बल (बीएसएफ) जवान ने कथित तौर पर रिवॉल्वर निकालकर गोली चला दी।
अधिकारियों के अनुसार, यह घटना कल रात तिरोड़ा में हुई, जिससे इलाके में दहशत और अफरा-तफरी मच गई। प्राप्त जानकारी के मुताबिक, गोलीबारी के दौरान एक पत्थर उछलकर तिरोड़ा निवासी स्वानंद परधी (50) को जा लगा, जिससे वह घायल हो गए। परधी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित