मुंबई , अक्टूबर 02 -- महाराष्ट्र के अमरावती जिले में समृद्धि एक्सप्रेसवे पर शुक्रवार तड़के एक ट्रक और पिकअप वैन के बीच हुयी टक्कर में कम से कम सात लोगों की मौत हो गई और 18 अन्य घायल हो गए। पुलिस सूत्रों ने यह जानकारी दी है।

सूत्रों ने बताया कि यह हादसा तड़के करीब 3.30 बजे अमरावती-धामनगांव रेलवे के पास चेनेज नंबर 97 के पास हुआ, जब शेगांव से वर्धा दुर्गा प्रतिमा ले जा रही एक बोलेरो पिकअप वैन की ट्रक से आमने-सामने की टक्कर हो गयी।

शुरुआती जानकारी के अनुसार टक्कर इतनी ज़ोरदार थी कि पिकअप वैन में सवार सात लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 18 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर लगने से उसमें लोग फंस गए और आपातकालीन बचाव अभियान शुरू किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित