मुंबई , मई 13 -- महाराष्ट्र पुलिस के आतंकवाद निरोधक दस्ते (एटीएस) ने गैंगस्टर शाहजाद भट्टी और डोगर गैंग से जुड़े कुछ संदिग्ध व्यक्तियों के खिलाफ एक बड़े अभियान चलाते हुए कुछ जगहों पर छापेमारी की है।
एटीएस के सूत्रों ने बताया कि एटीएस की यह कार्रवाई आज सुबह 8 बजे से राज्य के कई शहरों में एक साथ शुरू की गई। जिन शहरों में छापेमारी की गई उनमें नालासोपारा, मीरा रोड, नागपुर, पुणे, मुंबई, अकोला, नांदेड़, नासिक और जलगांव शामिल हैं। इस अभियान के तहत उन लोगों से पूछताछ की जाएगी जो सीधे या सोशल मीडिया के जरिए इन गैंगस्टरों के संपर्क में रहे या उनसे जुड़े पाए गए हैं।
एजेंसी का कहना है कि महाराष्ट्र में सक्रिय गैंगस्टर नेटवर्क को खत्म करने के लिए यह व्यापक कार्रवाई की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित