मुंबई , अगस्त 14 -- महाराष्ट्र प्रदेश भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने विपक्षी नेताओं पर निशाना साधते हुए शुक्रवार को कहा कि राज्य औद्योगिक विकास के मामले में देश का अग्रणी राज्य बना हुआ है और श्री आदित्य ठाकरे तथा श्री रोहित पवार लोगों को गुमराह करने का काम कर रहे हैं।
प्रदेश भाजपा के मुख्य प्रवक्ता नवनाथ बन ने यहां संवाददाता सम्मेलन में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के नेतृत्व में महाराष्ट्र को देश का पहला ऐसा राज्य बताया जिसने 75 प्रतिशत से अधिक विदेशी निवेश आकर्षित किया है। देश में सक्रिय कंपनियों की संख्या 2015-16 में एक ओर जहां 6.78 लाख थीं, वहीं वह 2026 में बढ़कर 21.17 लाख हो गयी है, जो पिछले दशक में तीन गुना वृद्धि को दर्शाता है। उन्होंने 2025-26 के दौरान राज्य में 41,525 नयी कंपनियों के पंजीकृत करने की जानकारी दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित