बुलढाणा/शेगांव , जून 21 -- संत गजानन महाराज संस्थान की 'माउली' पालखी रविवार सुबह पंढरपुर की आषाढ़ी एकादशी वारी के लिए रवाना हुई।

परंपरा के अनुसार सुबह सात बजे पालखी को विदा किया गया। इस दौरान हजारों श्रद्धालु मौजूद रहे और पूरा शेगांव भक्ति के रंग में रंगा नजर आया।

संस्थान की यह पंढरपुर वारी में लगातार 57वीं भागीदारी है। करीब 700 वारकरी 33 दिन की इस पदयात्रा में शामिल हैं। पालखी 23 जुलाई को पंढरपुर पहुंचेगी और 28 जुलाई तक वहां रहेगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित