मुंबई , जुलाई 10 -- भाजपा के वरिष्ठ विधायक और पूर्व मंत्री सुधीर मुनगंटीवार ने आज महाराष्ट्र विधानसभा में श्री विनायक दामोदर सावरकर को 'भारत रत्न' देने के लिए राज्य सरकार को केंद्र को प्रस्ताव भेजने में हो रही लगातार देरी पर अपनी ही पार्टी पर एक बार फिर गहरी नाराजगी जतायी है।

निचले सदन में मुद्दे को उठाते हुए नौकरशाही की उदासीनता पर हताशा व्यक्त की और कहा कि पांच मार्च के सत्र के दौरान सरकार की जतायी गयी प्रतिबद्धता के बावजूद आधिकारिक प्रस्ताव अब भी लंबित है।

श्री मुनगंटीवार ने कहा, "यह अत्यंत खेदजनक है कि हमारी अपनी ही सरकार के भीतर श्री सावरकर के सम्मान से संबंधित फाइल को 'दबाया' जा रहा है।" उन्होंने कहा कि एक ऐसे राष्ट्रीय प्रतीक, जिनकी विचारधारा के प्रति हम प्रतिबद्ध हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित