नरदाना (धुले) , अगस्त 30 -- महाराष्ट्र में धुले जिले के नरदाना कस्बे में अज्ञात चोरों ने एक दुस्साहसिक वारदात को अंजाम देते हुए गैस कटर से भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) का एटीएम काटकर लाखों रुपये की नकदी चुरा ली और फरार हो गये।

यह घटना 29 अगस्त की देर रात नरदाना पुलिस स्टेशन से महज कुछ ही दूरी पर हुई, जिससे इलाके में सुरक्षा व्यवस्था और रात्रि गश्त पर सवाल खड़े हो गये हैं। पुलिस के अनुसार, चोर एटीएम कियोस्क में घुसे और गैस कटर की मदद से मशीन को काटकर नकदी निकाली तथा मौके से फरार हो गये।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित