मुंबई , मई 21 -- महाराष्ट्र के ठाणे जिले के गोखले रोड स्थित गांवदेवी सब्जी मंडी भवन में गुरुवार तड़के भीषण आग लग गयी, जिसमें दो लोगों की मौत हो गयी। इस दुर्घटना में दो अग्निशमन कर्मी भी घायल हो गये।
मृतकों की पहचान कालू शंकर गडेकर (53) और सागर शिंदे (43) के रूप में की गयी है। घायल अग्निशमन कर्मियों के नाम सुजीत पाष्टे (45) और समीर जाधव (40) बताये गये हैं।
अधिकारियों के अनुसार आग सुबह करीब चार बजे बाजार क्षेत्र में लगी। इस इलाके में सब्जी की कई दुकानें, कपड़ों की दुकानें तथा गोदाम स्थित हैं।
घायलों को निकटवर्ती अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना मिलते ही आपदा प्रबंधन दल और अग्निशमन कर्मी मौके पर पहुंच गये।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित