, June 20 -- कोल्हापुर, 20 जून (यूनी) केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के दो दिवसीय कोल्हापुर दौरे को लेकर प्रशासन ने विशेष तैयारियां की हैं। उनके ठहरने के लिए निर्धारित सरकारी विश्रामगृह में खानपान और व्यायाम से जुड़ी विशेष व्यवस्थाएं की गयी हैं।

अधिकारियों के अनुसार श्री शाह की नियमित व्यायाम दिनचर्या को ध्यान में रखते हुए विश्रामगृह में विशेष ट्रेडमिल लगायी गयी है। इसके अलावा पुणे से डम्बल सेट भी मंगवाया गया है। सुरक्षा एजेंसियों ने सभी उपकरणों और कमरे का निरीक्षण किया है।

खानपान की व्यवस्था के लिए दिल्ली से दो विशेष शेफ बुलाए गये हैं। वे स्थानीय रसोई कर्मचारियों के साथ मिलकर भोजन और नाश्ते की व्यवस्था करेंगे। इसके लिए आवश्यक सामग्री भी उपलब्ध करायी गयी है। प्रशासन का कहना है कि शाह के स्वास्थ्य और भोजन संबंधी आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए सभी व्यवस्थाएं की गयी हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित